IPL cricket news in hindi today

Comments · 13 Views

Women Premier League 2024: दिल्ली कैपिटल्स का सपना हुआ चूर , RCB बनी WPL चैंपियन

Women Premier League: स्मृति मंधाना ने Women Premier League (WPL) में महिला टीम को जितवाते हुए इतिहास रच दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हराते हुए जीत का पहला खिताब अपने नाम किया। इस तरह से दिल्ली टीम का लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना चूर-चूर हो गया और बाजी RCB ने मार ली। 2016 में रॉयल चैलेंसजर्स बैंगलोर टीम इंडियन प्रीमियर लीग के खिताबी मुकाबले तक तो पहुंची थी, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद से हार गई थी। वहीं आज ट्रॉफी जीतने का सपना सच हो गया है। 

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस 

दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने इस फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। शुरुआती 6 ओवरों में शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग ने जबरदस्त शुरुआत दी। दोनों ने 6 ओवरों में ही टीम को 61 रनों तक पहुंचा दिया। इस दौरान चौथे ओवर में रेणुका सिंह को 19, एलिस पेरी को 5वें ओवर में 11 रन, सोफी डिवाइन को छठे ओवर में 9 रन पड़े।  

Also Read: कोई गुमनाम दे गया JDU और TMC को Electoral Bond, पार्टी को नहीं पता नाम

कप्तान ने दिल्ली पर पकड़ बनाई 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत काफी अच्छी रही। कप्तान स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने दिल्ली पर अपनी पकड़ मजबूत बना के रखी। लेकिन  9वें आवेर की पहली गेंद पर शिखा पांडे ने डिवाइन को LBW करते हुए दिल्ली को पहला विकेट दिलाया।

एलिस और ऋचा की शानदार पारी 

इसके बाद एलिस पेरी मैदान पर उतरीं और उन्होंने कप्तान के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया। दूसरी ओर, दिल्ली की गेंदबाज डॉट से प्रेशर बना रही थीं तो मिन्नु मणि को शॉट खेलने के चक्कर में कप्तान मंधाना अरुंधति को कैच थमा बैठीं। वह 39 गेंदों में 3 चौके के दम पर 31 रन ठोके। यहां से एलिस और ऋचा ने टीम को कोई झटका नहीं लगने दिया।

सोफी मोलिनेक्स ने संभाला मोर्चा 

7वां ओवर जॉर्जिया ने किया, जबकि इसके बाद सोफी मोलिनेक्स मोर्चा संभाला और 4 गेंदों में 3 विकेट झटकते हुए पूरे खेल का रूख ही बदल दिया। उन्होंने पहले शेफाली वर्मा को 44 रनों पर सीमा रेखा के पास वारेहम के हाथों कैच कराया तो तीसरी और चौथी गेंद पर जेमिमा रोड्रिग्स और कैपसे को क्लीन बोल्ड करते हुए दिल्ल का स्कोर 0/64 से 3/64 कर दिया। यहां से जो प्रेशर बना तो दिल्ली कैपिटल्स अंत तक इससे उबर नहीं पाई।

ऐसे दर्ज की जीत

11वें ओवर में बैंगलोर श्रेयंका पाटिल ने एक गेंद पर कप्तान मेग लैनिंग को LBW किया। लैनिंग ने यहां DRS लिया, लेकिन वह स्टंप के आगे पकड़ी गईं। इस तरह दिल्ली की एक और उम्मीद ने दम तोड़ा तो 14वें ओवर में आशा शोभना ने काप्प और जेस जॉनसन को क्रमश: 8 और 3 रन पर चलता किया तो स्कोर 90 रन के अंदर 6 विकेट हो गया। श्रेयंका ने इसके बाद 3 विकट लिए। उनके खाते में मिन्नू मणि (5), जबकि आखिरी ओवर में अरुंधति रेड्डी (10) और तानिया भाटिया (0) को आउट किया, वहीं राधा यादव 12 रन पर रन आउट हुईं। इस तरह से RCB ने मैच जीता।

disclaimer
Read more
Comments